परिवार के इलाज के लिए रेडक्रॉस से मांगी मदद
बीमारी के चलते परिवार के इलाज का खर्चा उठाने में असमर्थ एक व्यक्ति ने रेडक्राॅस समिति की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मदद की गुहार लगाई है। व्यक्ति ने उन्हें पत्र लिखकर अपना अपने परिवार के इलाज का खर्चा उठाने की मांग की है। व्यक्ति का कहना है कि वह बीपीएल परिवार से संबंधित है।
बीमारी के चलते वह अपने सगे संबंधियों रिश्तेदारों से कर्जा ले चुका है, अब रिश्तेदार भी कर्जा देने में असमर्थ हो गए हैं। ऐसे में अपनी प|ी के पत्थरी के आॅपरेशन, बेटे के मानसिक रोग के इलाज अपनी कई बीमारियों के इलाज का खर्चा उठाने के लिए उसने रेडक्राॅस के जरिए मदद लेने की मांग की है। जिला शिमला की चिड़गांव तहसील के टोरसा पंचायत निवासी शिव राम ने पत्र के माध्यम से बताया कि वह 6 साल से यूरिनल, आंखों टांगों की बीमारी से परेशान हैं। उसने बताया कि आईजीएमसी में लगभग डेढ़़ लाख रुपए के करीब खर्चा चुका है।
प|ीहो होना है ऑपरेशन: उसकीप|ी का भी पत्थरी का आॅपरेशन फरवरी माह में ही होना है। उसका एक ही बेटा है वह पिछले डेढ साल पहले एक ट्रक दुर्घटना में सिर में चोट लगने मानसिक संतुलन ही खो बैठा है। उसने बताया कि अब वह खर्चा करने में असमर्थ है। ऐसे में उसने रेडक्राॅस साेसायटी के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।