पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैट अध्यापकों को जल्द नियमित करंे सरकार

पैट अध्यापकों को जल्द नियमित करंे सरकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राथमिकसहायकअध्यापक संघ ने सरकार से सभी पैट अध्यापकों काे नियमित किए जाने की मांग की है। साथ ही संघ ने अध्यापकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण को जल्द शुरू करवाने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ ने शिमला के पीटर हॉफ में एक महासम्मेलन का आयोजन किया। संघ ने युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित किया। भारी बर्फबारी के बावजूद भी इस सम्मेलन में प्रदेश भर से भारी संख्या में पैट अध्यापक जुटे।

संघ ने यह सम्मेलन पैट अध्यापकों द्वारा विक्रमादित्य के सम्मान में रखा गया था। इस सम्मेलन में संघ ने अपनी मांगों को विक्रमादित्य के समक्ष रखा जिसमें सभी पैट अध्यापकों को जल्द नियमित किए जाने की मांग की गई।

इसके अलावा संघ ने मांग उठाई की बीएड प्रशिक्षित पैट अध्यापकों के प्रशिक्षण की स्थिति सरकार और विभाग जल्द से जल्द स्पष्ट करे। युकां अध्यक्ष ने संघ की मांगों को गंभीरता से लिया और उन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अध्यापकों को आश्वस्त किया की वह मुख्यमंत्री के समक्ष इस मामले को प्रमुखता से उठाएंगे। ताकि प्रदेश में कार्यरत प्राथमिक सहायक अध्यापकाें को नियमिम किया जा सके।

सम्मेलनमें यह लोग रहे उपस्थित

शिमलाके पीटर हॉफ में हुए सम्मेलन में पैट प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपाल, प्रदेश महिला विंग प्रदेश अध्यक्षा सरला बरसाटा, उपाध्यक्ष नारायण हिमराल, महासचिव जगमोहन राणा, कोषाध्यक्ष आत्माराम, संघ के प्रवक्ता चंदन नेगी, सलाहकार घनश्याम, महालेखाकार जोगिंदर आल इंडिया अस्थाई अध्यापक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौहान ,पूर्व पैट प्रदेश अध्यक्ष मनकोटिया लखवीर धीमान, पूर्व महासचिव आत्माराम, राजकुमार, सहित प्रदेश भर से कई अध्यापक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...