पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दयानंद की शिक्षाएं वर्तमान में भी प्रासंगिक: राज्यपाल

दयानंद की शिक्षाएं वर्तमान में भी प्रासंगिक: राज्यपाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यपालआचार्य देवव्रत ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती को सांस्कृतिक तौर पर समृद्ध भारतवर्ष का प्रणेता माना जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी द्वारा दी गई संस्कृति एवं अध्यात्म पर आधारित नैतिक मूल्यों की शिक्षाएं वर्तमान परिप्रेक्ष में और अधिक प्रासंगिक हैं।

राज्यपाल ने यह बात रविवार को नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्म दिवस समारोह के अवसर पर कही। समारोह का आयोजन डीएवी काॅलेज प्रबंधन समिति, नई दिल्ली ने आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली के सहयोग से किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सामाजिक-आर्थिक उत्थान की विभिन्न नीतियां एवं कार्यक्रम आरंभ किए हैं। उन्होंने आर्य समाज संगठन से इन कार्यक्रमों एवं नीतियों विशेषकर योग, जैविक खेती, स्वच्छता कार्यक्रम और समाज से नशे जैसी बुराई का उन्मूलन के कार्यान्वयन में सहयोग करने तथा सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। उन्होंने समाज में प्रशंसनीय सेवाओं के लिए डीएवी तथा आर्य समाज के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षण संस्थान का यह दायित्व है कि वे ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करें, जो राष्ट्र निर्माण में अपना पूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने आशा जताई कि डीएवी तथा आर्य समाज पूर्व की भांति इस उद्देश्य की पूर्ति में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं तथा विद्यार्थियों को मूल्य आधारित शिक्षा भी प्रदान कर रहे हैं विशेष अध्यात्म पर आधारित शिक्षा प्रदान में इन संस्थानों की अलग पहचान है।

सूरीने किया सम्मानित

इससेपूर्व, आर्य समाज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूनम सूरी ने राज्यपाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर आर्य समाज और डीएवी संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में देश के विभिन्न भागों से आए विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

ज्वाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्म दिवस समारोह के अवसर पर लोगों को संबोधित करते राज्यपाल आचार्य देवव्रत।

खबरें और भी हैं...