पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रक्तदान कर सियाचिन शहीदों काे दी श्रद्धांजलि

रक्तदान कर सियाचिन शहीदों काे दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमंगफाउंडेशन द्वारा सियाचिन में शहीद हुए 10 सैनिकों की याद में रक्तदान शिविर रिज मैदान में लगाया गया। इसमें 80 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उदघाटन सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक यूके माहेश्वरी ने रक्तदाताओं को लाल गुलाब देकर किया।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी तादाद में लोगों ने कैंप में आकर सियाचिन में शहीद हुए लांसनायक हनुमंथप्पा उनके नौ शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी। उनका कहना है कि केएनएच के ब्लड बैंक के डॉ. गगनदीप ढिल्लों के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने रक्त संग्रह किया। डॉ. ढिल्लो का कहना था कि सर्दी के मौसम में शिमला के अस्पतालों में रक्त की काफी कमी है। ऐसे में इस कैंप से गंभीर मरीजों को बहुत राहत मिलेगी।

इन्होंनेिदया सहयोग: शिविरमें सेंट्रल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप चौहान भी उपस्थित थे। शिविर के संचालन में उमंग के महासचिव यशवंत राय के अलावा किरण, सविता, लोकेश, साहिल सिंह, गगनदीप कौर, पारुल मालिक, अलका भलैक, अनु मेहता, विपाशा, पंकज ने सहयोग दिया।

शिमला| रविवार को रिज पर सियाचिन शहीदों को श्रद्धाजंलि देने के लिए आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवा।

उमंग फाउंडेशन के शिविर में 80 लोगाें ने दिया खून

खबरें और भी हैं...