निजी बसों को परमिट जारी करे सरकार:संघ
हिमाचलप्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ ने प्रदेश सरकार से निजी बसों को परमिट जारी करने की मांग की है। संघ का आरोप है कि सरकार की ओर से यूरो 3 बसों को परमिट नहीं दिया जा रहा है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जैसी राम शर्मा ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में निजी बस ऑपरेटरों को यूरो 3 बसों की चेसी पास नहीं की जा रही है और यूरो 4 बसें मिल नहीं रही है। इस कारण ऑपरेटरों को रोजी रोटी कमाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के कुछ कर्मचारी नेता सरकार को गुमराह कर रहे हैं। इसके चलते सरकार यूरो 3 बसों को परमिट नही दे रही है। निगम की खुद की जेएनएनयूआरएम की बसें बिना परमिट के चल रही है और आरटीओ विभाग उनका चालान नही काट रहा है।
निजीबसों के ही काटे जाते हंै चालान :संघ का अारोप है कि निजी बसों के मनमाने तरीके से चालान कट रहे हैं। संघ का कहना है कि निजी बस ऑपरेटरों को परमिट और टाइम टेबल सरकार की ओर से जारी किए गए हैं, अब इसी का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा