पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपमहापौर बोले, बत्ती प्रथा के चलते लोगों को प्रतिनिधि अासानी से नहीं मिलते

उपमहापौर बोले, बत्ती प्रथा के चलते लोगों को प्रतिनिधि अासानी से नहीं मिलते

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | नगरनिगम के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर का कहना है कि वह शुरू से ही बत्ती प्रथा के खिलाफ है। उनका कहना है कि इससे आम जन को अपने प्रतिनिधि आसानी से मिल सकते है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी बत्ती प्रथा को समाप्त करने की गुजारिश की है। टिकेंद्र ने बताया कि उनकी विचारधारा किसी भी स्तर पर चाहे वह राजनीतिक हो या अधिकारिक इस लाल बत्ती संस्कृति का समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा कि जब से वह नगर निगम का चुनाव जीत कर आए थे उसी समय से वह बत्ती प्रथा का विरोध करते आए हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने कार्यालय और वाहन में बत्ती प्रथा को बंद किया था, ताकि लोग बिना रोक टोक के उन से मिल सके।

खबरें और भी हैं...