पीलिया मामले पर चुप क्यांे हैं आईपीएच मंत्री: माकपा
सीपीआई(एम) लोकल कमेटी ने शिमला में पीलिया के मसले पर आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स की उदासीनता की कड़ी निंदा की है। सीपीआई(एम) कमेटी के सचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा पीलिया के मामले पर आईपीएच विभाग की लचर कार्यप्रणाली ठेकाकरण के कारण बीमारी के चपेट में आए हजारों लोगों की सेहत के मद्देनजर उन्हें नैतिकता के आधार पर सक्रिय भूमिका निभाकर उदाहरण पेश करना चाहिए था, परंतु वह मूकदर्शक बनकर जनता कि सेहत से खिलवाड़ कर रही हंै। विजेंद्र मेहरा ने कहा पीलिया का वायरस अभी भी सक्रिय है। इसके कारण लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा लोगों को पीलिया के प्रभाव से मुक्त करने के लिए सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है।
पेयजलकी हो वैकल्पिक व्यवस्था: उन्होंनेकहा अश्वनी खड्ड से पानी बंद होने के बाद शहर में पानी की कमी हो रही है, जोकि मार्च माह के पहले सप्ताह में चरम पर पहुंच जाएगी। उन्होंने सरकार से मांग की है पेयजल की समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आईपीएच विभाग शहर की जनता को साफ पानी उचित मात्रा में देने के लिए गंभीर नजर नहीं अा रहा है। इससे लोगों की समस्याएं बढ़ते हुए साफ दिख रही हैं।