21 को आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ उठाएगा समस्याएं
हिमाचलप्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन शिमला में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धीरज चौहान जी ने की।
सम्मेलनकी दें सूचना
बैठकको संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा की आगामी 21 फरवरी को प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ का एक राज्यस्तरीय महासम्मेलन शिमला के कालीबाड़ी हाल में राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
इस सम्मेलन मे प्रदेश के सभी आउटसोर्स कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लें। इस बैठक मे जिलाध्यक्षों आग्रह किया गया कि वे जिला स्तर पर सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को इस महासम्मेलन बारे सूचित करें। इस बैठक मे एक प्रबंधक कमेटी को भी चुना गया तथा उन्हें 21 फरवरी को होने वाले इस महासम्मेलन के लिए उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया गया।
येरहे मौजूद
बैठकमंे मुख्य रूप से धीरज चौहान, नरेंद्र कुमार, बिंदु, राजेश कुमार, संजय कुमार, सुशील विक्टा, पुष्पा ठाकुर, तृप्ता, किरण, अशोक, अमन, ललित, विनोद, सुषमा, कमलेश, तथा मुख्य सलाहकार यूनिस अख्तर भी उपस्थित रहे।