पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवंबर के बाद नहीं मिली पेंशनरों को पेंशन

नवंबर के बाद नहीं मिली पेंशनरों को पेंशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलपथ परिवहन निगम के पेंशनरों को बीते नवंबर 2015 माह के बाद पेंशन जारी नहीं हुई है। आरटीआई में मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ है। ऐसे में पिछले चार माह से सेवानिवत्त कर्मचारियों को पेंशन जारी ही नहीं हुई है। इस कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश भर में एचआरटीसी के लगभग 4574 पेंशनर है। आम आदमी पार्टी की ओर से लगाई गई एक आरटीआई की जवाब में परिवहन निगम की ओर से बताया गया कि एचआरटीसी के 4574 पेंशनर है। आरटीआई में पूछा गया कि उनकी कब तक की पेंशन बकाया है, जिसमें जवाब आया की नवंबर के बाद कोई पेंशन नहीं दी गई है।

ये जवाब निराशाजनक होने के साथ साथ ये भी दर्शाता है की सरकार अपने विभाग के लोगों के प्रति कितनी संवेदनहीन हो चुकी है। निगम की ओर से बीते काफी समय से कर्मचारियों को हर दो माह बाद पेंशन जारी की जा रही है। पेंशन पर आश्रित कर्मचारियों को इस कारण दिक्कतें हो रही हैं। इस मामले को लेकर बीते दिनों सरकार से भी पेंशनरों ने मांग की थी कि वह उन्हें समय पर पेंशन जारी करें, इसके बावजूद भी कोई फायदा नहीं हुआ है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव निपुण राठौर का आरोप है कि पेंशनरों ने प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। चालक परिचालक एेसी सड़कों पर अपनी सेवाएं देते थे, जहां लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हाेता है। इसके बदले निगम उनकी मेहनताना भी नहीं दे रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों को परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि निगम जल्द से जल्द पेंशनरों को पेंशन जारी करे ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़े।

खबरें और भी हैं...