ढैंडा से अगवा नाबालिग लड़की नाहन से बरामद, भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
शिमला| जतोगपुलिस चौकी के तहत आने वाले ढैंडा से अगवा नाबालिग लड़की मिल गई है। मंगलवार को पुलिस ने उसे नाहन से बरामद की। लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में एक युवक को भी पकड़ लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन देव नेगी ने लड़की को नाहन से बरामद किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम लड़की समेत उसे भगाने वाले आरोपी को शिमला ला रही है। ढैंडा से दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़की कुछ दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। पिता ने सिरमौर जिले के एक युवक पर लड़की को भगाने शक जताया था। सोमवार को उसने एएसपी भजन देव नेगी से मिलकर लड़की को तलाशने के लिए टीम सिरमौर भेजने की मांग की। एएसपी ने मामले की गंभीरता से समझते हुए तुरंत टीम भेजी और मंगलवार को पुलिस ने लड़की को खोज निकाला है। एएसपी के मुताबिक लड़की नाहन बाजार में मिली। उसके साथ एक युवक भी था।