शिमला में जिला अध्यक्ष संजय की अध्यक्षता में दो ने थामा भाजपा का दामन
शिमला| भाजपाके शिमला जिला अध्यक्ष संजय सूद की अध्यक्षता में दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया गया। इसमें वार्ड नंबर 2 रुलदू भट्टा के बूथ नंबर 32 के कांग्रेस बूथ अध्यक्ष अनिल चौहान शामिल हुए और कैथू के रहने वाले बलबीर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अनिल चौहान कांग्रेस के वार्ड रुलदू भट्टा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता थे। इस अवसर पर भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर, भाजपा के महामंत्री प्रमोद ठाकुर, महामंत्री संजीव ठाकुर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, रोहित सचदेवा, अजय पराशर, दीपक शर्मा उपस्थित रहे।