भाजपा के पूर्व कोेषाध्यक्ष अशोक का अंतिम संस्कार, सैकड़ों ने दी िवदाई
शिमला | भाजपाके पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सूद का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। अशोक सूद का निधन 8 फरवरी को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान हो गया था। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सांसद रामस्वरूप शर्मा, स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजीवन कुमार, पार्टी प्रवक्ता गणेश दत, प्रदेश उपाध्यक्ष डा सिकंदर कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल, शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरषोतम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजपाल, कांग्रेस के पूर्व विधायक आदर्श सूद, जिलाध्यक्ष संजय, मंडल अध्यक्ष शिमला प्रदीप, उपाध्यक्ष राजीव, रमेश, संजीव, शिमला नगर निगम में सभी भाजपा पार्षदों आैर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताआें सहित शिमला शहर के व्यापारी स्थानीय जनता भारी संख्या में उपस्थित थी।