पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 29 से पहले सत्यापित करवाएं राशनकार्ड

29 से पहले सत्यापित करवाएं राशनकार्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्तशिमला दिनेश मल्होत्रा ने जिला के सभी राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं से अपने राशन कार्ड डिजिटलाइजेशन के लिए वांछित सूचना 29 फरवरी से पहले सत्यापित करवाने का आग्रह किया है। उपभोक्ताओं को यह सूचना पंचायत सचिव के कार्यालय में सत्यापित करवानी होगी। जिला में राशन कार्ड के डिजिटलाइजेशन के लिए दावों और आपत्तियों की सूची सभी पंचायतों को उपलब्ध करवा दी गई है। उपायुक्त वीरवार को जिला स्तरीय लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारक पंचायत सचिव के पास अपने परिवार के सदस्यों की आधार संख्या, मोबाइल फोन नंबर, परिवार के मुखिया का बैंक खाता संख्या और गैस कनेक्शन की संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत करें, ताकि राशन कार्ड के डिजिटलाइजेशन का कार्य समयबद्ध पूर्ण किया जा सके।

78दुकानदारों को नोटिस: खाद्यआपूर्ति अधिकारी श्रवण हिमालयन ने जिला में आवश्यक वस्तुओं के योजना वितरण एवं उपलब्धता की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से तीन माह के दौरान 524 निरीक्षण जिला के विभिन्न क्षेत्रों में किए, जिसमें 78 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस तथा प्रतिभूति राशि एक लाख, दो हजार रुपए जब्त की गई। बैठक में उप निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी अनिल सेमबाल, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं कमल शर्मा, राज्य आपूर्ति निगम दौलत राम शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक (आईओसी) मानसी दूलो और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्राहकों को सिलेंडर बांटे

उपायुक्तने बताया कि जिला में 23 गैस एजेंसियों के माध्यम से 2,62,177 उपभोक्ताओं को तीन माह में तीन लाख 36 हजार 538 गैस सिलेंडरों की बिक्री की गई तथा सभी क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता सामान्य रही।

बीपीएल परिवारों काे राशन

उन्होंनेकहा कि इस अवधि में 31 हजार 126 बीपीएल परिवारों को 5,117 क्विंटल गेहूं और 5028 क्विंटल चावल वितरित किए गए हैं। जिला में 1,31,606 एपीएल परिवारों को 27,827 क्विंटल चावल और 54,839 क्विंटल आटा वितरित किया गया।

तीन माह में इतना राशन किया वितरित

उपायुक्तने कहा कि इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जिला के उपभोक्ताओं को 16 करोड़ दो लाख 33 हजार रुपए की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गई। इस अवधि में उपभोक्ताओं को छह लाख 94 हजार लीटर मिट्टी तेल वितरित किया गया। राजीव गांधी अन्न योजना के तहत 52, 689 परिवारों को 27212 क्विंटल गेहूं और 19318 क्विंटल चावल वितरित किए गए।

खबरें और भी हैं...