पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेएनयू में राष्ट्र विरोधी गतिविधि रोके सरकार

जेएनयू में राष्ट्र विरोधी गतिविधि रोके सरकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्र विरोधी नारेबाजी पर मंत्री को लिखा पत्र

शिमला|जवाहरलालनेहरू यूनिवर्सिटी में छात्राें की ओर से की गई राष्ट्र विरोधी नारेबाजी के विरोध में शिमला की निष्ठा संस्था ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और जेएनयू के कुलपति को छात्रों के निष्कासन के लिए पत्र लिखा है। निष्ठा संस्था के अध्यक्ष संजीव सूंटा ने कहा कि जिस राष्ट्र में हम रह रहे हैं उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने केंद्रिय मंत्री से मांग की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही उन्होंने जेएनयू के कुलपति से भी सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।

डीसी आॅफिस के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।

सिटी रिपोर्टर| शिमला

अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाधीश कार्यालय के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वामपंथी संगठनों की निंदा की और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आशीष सिक्टा ने कहा कि वामपंथियों ने नारेबाजी करके पूरे देश को शर्मसार किया है। जेएनयू आतंकवादी और नक्सलवादियों का गढ़ बन रहा है। वहां पर लगातार राष्ट्र विरोधी गतिविधियां बढ़ रही है, जो कि चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि वामपंथी विचारधारा देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है।

राष्ट्रविरोधियों पर हो कार्रवाई: अगरराष्ट्र विरोधी गतिविधियों को समय पर नहीं रोका नहीं गया तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने मांग की कि जेएनयू में जो भी छात्र राष्ट्र विरोधी गतिविधियांे में शामिल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पाकिस्तान के समर्थन में नारे और अफजल गुरू को श्रद्धांजलि देने के मामले में उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा बनाया जाए, जिससे कि भविष्य में कोई ऐसा करने की हिमाकत करे। उन्होंने कहा कि इससे पहले रोहित वैमुला की आत्महत्या को जातिगत रूप देकर देश की अखंडता को तोड़ने का प्रयास किया गया और अब वामपंथियों ने जेएनयू में भारत की बर्बादी कश्मीर की आजादी के नारे लगाकर देश को शर्मसार किया है। विरोध प्रदर्शन में नवनीत, गौर, अत्री, कुशल, अंकित, अंशुल, अंकिता, काजल आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...