पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोअर बाजार में लगाया जाए प्याऊ

लोअर बाजार में लगाया जाए प्याऊ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शौचालय की नाली गंदी है रमेशअग्रवाल का कहना है कि यहां शौचालय के बाहर खाली पड़े गैप में लोग बोरी भरकर कूड़ा डाल कर फैंक देते है जिससे कारोबारियों सहित लोगों को परेशानी रही है। उन्होंने कहा कि यहां डंपिग स्टेशन नहीं होना चाहिए। यहां शौचालय में बाथरूम की नाली ओपन में गंदी नाली है। यहां लगी डाऊन पाईप भी लिक करती है।इसे सुधारा जाए।

लोअरबाजार बुक स्टोर डिपो के समीप बने शौचालय के बाहर गंदगी का आलम है। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय के समीप खाली पड़ी जगह में लोग अपना मलवा सहित घर का कूड़ा कर्कट यहां फैंक जाते है जिससे आस पास के कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस खाली पड़े जगह में काफी वर्षों से लोग प्याऊ लगाने की मांग की कर रहे है। बाजार में कारोबारियों के लिए बहुत कम प्याऊ पीने के पानी के लगाए गए है। जिससे कारोबारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वीरवार को कुछ स्थानीय कारोबारी राज्य सांसद से मिलने पहुंचे और इस खाली पड़ी जगह पर मलबा फैंकने की शिकायत करते हुए कहा कि यहां बाजार के बीच लोग गंदगी के ढेर लगा रहे है। इससे अच्छा यहां प्याऊ लगाया जाए। जिससे कारोबारियों को इससे फायदा होगा। इसकी देखरेख की जिम्मेबारी कारोबारी स्वंय करने को तैयार है। लोअर बाजार के कारोबारियों का कहना है बाजार में जहां -जहां खाली गैप है वहां पर बैंच लगाए जाने चाहिए। डीसी आफिस के बाहर चढ़ाई वाली सड़क पर खाली जगह पर भी बैंच लगाया जाना चाहिए ।इसके अलावा सुंदर पंसारी की दुकान से आगे सब्जी मंडी के गैप में कोई भी शौचालय नहीं है जिससे कारोबारियों को काफी दूर या जैन धर्मशाला या सब्जी मंडी के नीचे तक जाना पड़ता है।

खाली जगह में लगाया जाए प्याऊ

कारोबारीअश्वनी मिनोचा का कहना है कि इस खाली जगह पर राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप से सभी कारोबारी मिलने पहुंचे और यहां खाली पड़ी जगह में प्याऊ लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस प्याऊ लगाने से कारोबारियों को सुविधा मिलेगी। ऐसे में कारोबारियों को दिन में पीने के पानी के लिए इधर -उधर भटकना पड़ता है। बाजार में बहुत कम प्याऊ लगे है।

नियमित सफाई होनी चाहिए

अभिषेकका कहना है कि इस शौचालय में नियमित रुप से सफाई की जानी चाहिए। इसे और दुरुस्त किया जाना चाहिए। बाजार की जगह में ऐसी गंदगी नहीं होनी चाहिए। शौचालय के बाहर में भी कूड़ा कर्कट के ढेर पड़ा रहता है। दिन में हजारों लोगों की चहल पहल इस रोड़ पर रहती है। जिससे निगम भी कोई कार्यवाही नहीं करता है।

रात के समय मलबा फेंकने वालों के काटे चालान

कुलजीतठाकुर का कहना है कि नगर निगम को चाहिए कि जो यहां पर मलबा फैंक कर जाता है। उनका चालान किया जाना चाहिए। यहां रात के समय ही लोग कूड़ा कर्कट और मलबा फैंक कर चले जाते है। जिससे कारोबारियों सहित लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें रही है। उन्होंने कहा कि बाजार के बीच में इस तरह की गंदगी अच्छी नहीं लगती है।

टनल के शौचालयों को भी सुधारा जाए

गोपालडोगर का कहना है कि लोअर बाजार टनल के समीप बने शौचालय की खस्ता हालत है। वहां आते जाते समय मुंह ढांपकर रास्ते से जाना पड़ता है। नगर निगम को चाहिए कि इस टनल के समीप शौचालय को भी दुरुस्त किया जाए। यहां काफी वर्षों से बने इस शौचालय के आस पास के कारोबारी भी गंदी बदबु के कारण परेशान है।

राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप

मदद के लिए तैयार

लोअरबाजार के कारोबारियों की मांग पर आर्य समाज स्कूल के मंदिर के समीप शौचालय के समीप खाली पड़ी जगह में प्याऊ लगाने के लिए दो लाख रुपए देंगी। इसके अलावा लोअर बाजार टनल के समीप बने शौचालय के लिए दस से 12 लाख रुपए तक निगम के लिए एस्टिमेट बनाने के लिए कहा गया था। लेकिन निगम ने काफी महीने बीत गए है अभी तक एस्टीमेट बनाकर नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि टनल के समीप इस शौचालय को तोड़कर महिला पुरुषों के लिए अच्छा सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे। इसमें टाइलें लगाई जाएंगी और इसे अच्छे से रेनोवेट किया जाएगा।

आर्य समाज स्कूल के समीप बने शौचालय के पास खाली पड़ी जगह पर लोग फैला रहे गंदगी, कारोबारियों ने कहा कि यहां पीने के पानी का प्याऊ लगाया जाए

गंदगी के कारण कारोबारियों में रोष

खबरें और भी हैं...