वशिष्ठ ने संभाला पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान का पदभार
शिमला | हिमाचलप्रदेश पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पद ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। एसोसिएशन के महासचिव हरि चंद गुप्ता ने कहा कि यह पद जीवानंद जीवन के पिछले माह आकस्मिक निधन हो जाने के कारण रिक्त हो गया था 16 जनवरी को जीवानंद जीवन को श्रद्घांजलि भेंट करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के प्रधान, महा सचिव तथा अन्य पदाधिकारी शिमला कार्यालय मे एकत्रित हुए थे। यहां सर्वसम्मति से प्रधान का कार्यभार सौंपने के बारे में विचार किया गया और वर्तमान तीनों वरिष्ठ उप प्रधानों, वरिष्ठ परामर्श दाता एवं सैक्रेटरी जनरल मे से एचआर वरिष्ठ को वरिष्ठ उप प्रधान होने के नाते प्रधान के पद का उतरदायित्व सौंपा गया।