पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मृतक टी मेट के परिजनों को नौकरी मुआवजे की मांग उठाई

मृतक टी मेट के परिजनों को नौकरी मुआवजे की मांग उठाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | हिमाचलप्रदेश बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाडा ने विद्युत मंडल ठियोग के तहत मतियाणा में कनिष्ठ टी मेट के परिजनों को नौकरी उचित मुआवजे की राशि देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जूनियर टी-मेट दीपक कुमार की विद्युत स्वीचयार्ड में कार्य करते हुए विद्युत करंट से मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में इस तरह के हादसे पिछले कुछ सालों से काफी बढ़े है और गत दो वर्षों के दौरान लगभग 41 तकनीकी कर्मचारी बिजली लाइनों ओर सबस्टेशनों पर कार्य करते मारे गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के हादसे के पीछे बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारियों का अभाव मुख्य कारण है। काम के दबाव के कारण तकनीकी कर्मचारी मानसिक दबाव मे रहते हुए काम कर रहे हैं जिसका खमियाजा इस तरह के हादसों से उठाना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...