लाइब्रेरी की हालत सुधरी तो आंदोलन करेंगे: एसएफआई
एसएफआईएचपीयू इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि विवि प्रशासन लाइब्रेरी को सुचारू पारदर्शी तरीके से चलाने में पूरी तरह विफल है।
कंप्यूटरीकृतहो काम
एसएफआईकैंपस अध्यक्ष नाेवल ठाकुर सचिव विपिन शर्मा ने कहा कि विवि के मुख्य पुस्तकालय में दो वर्ष पूर्व पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को कंप्यूटरीकृत करने का कार्य शुरू हुआ था चार लाख की लागत से कंप्यूटर खरीदे गए। परंतु तो कंप्यूटरीकरण का काम पूरा हो पाया और आज वह कंप्यूटर भी कर्मियों के अभाव में धूल फांक रहे हैं। एसएफआई ने इसे सरासर फंडों का दुरुपयोग बताया है इसमें आर्थिक गड़बड़ी की संभावना भी जताई है।
एसएफआई ने पुस्तकालय में कर्मचारियों की कमी पर भी कड़ा संज्ञान लिया है। एसएफआई का कहना है कि पुस्तकालय में कर्मचारियों के 52 पद खाली हैं। विवि प्रशासन इन पदों को भरने में नाकाम रहा है लेकिन सिर्फ 12 अभी मौजूद हैं और 40 पद खाली हैं।
विवि प्रशासन इन पदों को भरने में नाकाम रहा है जबकि पैसों का अपव्यय लगातार गलत तरीके से हो रहा हे घोटाले भी हो रहे हैं। एसएफआई ने चेतावनी दी हे कि यदि विवि प्रशासन आर्थिक अनियमितताओं पर रोक नहीं लगाता पुस्तकालय में कंप्यूटराइजेशन कर्मचारी भर्ती शीघ्र नहीं होती तो एसएफआई इस मुद्दे को लेकर विवि प्रशासन कुलपति का घेराव करेगी।