मुख्य सचिव के लिए एसीएस भी दौड़ में
हिमाचलमें आने वाले दिनों में मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) के पद पर तैनाती होनी है। इसके साथ ही प्रदेश में नए सीआईसी मुख्य सूचना आयुक्त पर किसी की तैनाती की जानी है। आईएएस कैडर के अधिकारियों में इसके लिए लाबिंग शुरू हो गई है। मुख्य सचिव पी मित्रा मई में सेवानिवृत्त होने हैं।
हालांकि चर्चा है कि इनकी मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर तैनाती हो सकती है, इसी पद पर दूसरा नाम हिमाचल के कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अशोक ठाकुर का नाम भी चल रहा है। वह केंद्र सरकार में सचिव शिक्षा के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। ऐसी ही स्थिति मुख्य सचिव पद के लिए भी है। लाॅ के आेपिनियन के बाद यदि इनकी चार्जशीट पर फैसला शीघ्र होता है तो मुख्य सचिव के लिए इनकी दावेदारी मजबूत हो सकती है। वीसी फारका इस समय अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के पद पर सेवारत है। वह सीएस बने तो इस पद पर किस अधिकारी की तैनाती होगी। राज्य में निजी शिक्षण संस्थान रेगुलेटरी कमीशन का पद भी दो अप्रैल को खाली होना है। इमसें भी किसी प्रशासनिक अधिकारी की तैनाती होनी है। इसके नियमों के तहत प्रिंसिपल स्तर के अधिकारी या पूर्व में इस पद पर रहे अधिकारी ही तैनाती हो सकती है। यहीं पर सदस्य अकादमिक के पद भी तैनाती की जानी है मुख्य सूचना आयुक्त की तैनाती को नेता प्रतिपक्ष की सहमति भी आवश्यक रहती है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री आैर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल किस नाम पर सहमत होते हैं, यह काफी रोचक होगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिवों में चल रही जंग
मुख्यसचिव पद के लिए सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिवों में जंग चल रही है। सूत्र बताते हैं कि वर्तमान में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका के नाम के साथ अतिरिक्त मुुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी का नाम चल रहा है। वरिष्ठता के मुताबिक अजय मित्तल आैर दीपक सानन भी दौड़ में शामिल है, लेकिन अतिरिक्त मुख्य सचिव अजय मित्तल की केंद्र सरकार में सचिव के पद पर तैनाती शीघ्र ही होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक सानन को सरकार ने एचपीसीए मामले में चार्जशीट कर रखा है। उनकी चार्जशीट पर विधि विभाग की सलाह मांगी है।