विभाग ने सेब के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी
वनविभाग ने शुक्रवार को जुब्बल वन परिक्षेत्र के झडग सरस्वती नगर वन परिक्षेत्र के दोची क्षेत्र में वन भूमि पर लगे सैकड़ों सेब के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई। विभाग की इस कार्रवाई ने एक बार फिर अतिक्रमणकारियों की नींद उड़ा दी है। वन विभाग ने झडग निवासी प्रताप द्वारा वन भूमि पर लगाए गए सेब के कुल 70 पौधों पर कुल्हाड़ी चलाई, जबकि गौरव के 5 पौधे नष्ट किए। इसी प्रकार सरस्वती नगर वन परिक्षेत्र में भी वन विभाग ने दोची क्षेत्र में करीब 2 बीघा जमीन पर से सेब के सैकड़ों पौधों को हटाया। वन विभाग की इस कार्रवाई से फिर एक बार अप्पर शिमला में अतिक्रमणकारियों की नींद उड़ गई है।
जारीरहेगी कार्रवाई: डीएफओरोहड़ू सीएल शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध बगीचों को हटाकर कर वन भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।
जुब्बल के झड़ग, सरस्वती नगर में अतिक्रमण पर की कार्रवाई