पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘बीडीओ 31 मार्च से पहले पूरा करें लक्ष्य’

‘बीडीओ 31 मार्च से पहले पूरा करें लक्ष्य’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्तशिमला दिनेश मल्होत्रा ने जिला के खंड विकास अधिकारियों को विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों के तहत निर्धारित लक्ष्य तय अवधि के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वह शुक्रवार को खंड विकास अधिकारियों के साथ विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार के सभी विकासात्मक कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारियों को हर ब्लाॅक में माॅडल पंचायतें विकसित करनी चाहिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला यूनुस ने विभिन्न कार्यक्रमों को समयबद्ध लागू करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी कार्यक्रमों के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए निर्धारित लक्ष्यों को 31 मार्च से पहले पूर्ण करें। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मातृ शक्ति बीमा योजना, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना, इंदिरा आवास योजना, राजीव आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा जलागम परियोजना की समीक्षा की गई।

विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक में भाग लेते अधिकारी।

समीक्षा बैठक में डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

खबरें और भी हैं...