एक दूसरे पर बयानबाजी करें कांग्रेसी: विक्रमादित्य
युवाकांग्रेस ने एक-दूसरे पर बयानबाजी करने वाले कांग्रेसी नेताओं को आगाह किया है कि वह इस तरह की ओच्छी हरकतें करें। इसके लिए युवा कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित करके प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी को भेजा है तथा इस तरह के नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाल ही में कांगड़ा में इस तरह का मामला सामने आया है।
उन्होंने कहा यदि किसी नेता या कार्यकर्ता कोई पार्टी से कोई शिकायत हो ताे वह इस बारे में आला कमान को बता सकते हैं। ना कि इस पर बयानबाजी करें। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई नेता इस तरह की बयानबाजी करता है तो यूथ कांग्रेस इसका विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस के तीन साल में किए गए विकास की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अधिकांश पंचायतों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। इसके अलावा जिला परिषद बीडीसी में भी कांग्रेस के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल चुनाव से पहले बयानबाजी कर रहे थे कि भाजपा चुनाव में जीत हासिल करेगी, मगर चुनाव की करारी हार के बाद अब वह चुप बैठ गए हैं।
राहुलगांधी युवाओं को करेंगे सम्मानित: उन्होंनेकहा कि जल्द ही यूथ कांग्रेस का एक मंथन शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में राहुल गांधी अच्छा कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित करेंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की एक साल ही उपलब्धियों के लिए भी फार्म भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह शिविर शिमला या कुल्लू में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने 17 नई कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया है। यह कंपनियां एक साल में अपने उद्योग स्थापित करेंगी। इसमें युवाअों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।