जेएनयू प्रकरण, देहरादून मामले पर एसएफआई ने किया प्रदर्शन
एसएफआईराज्य कमेटी ने शिमला जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर जेएनयू प्रकरण देहरादून में एसएफआई कार्यालय पर किए गए हमले के विरोध पर धरना प्रदर्शन किया। एसएफआई के राज्याध्यक्ष विवेक राणा राज्य सचिव सुरेश सरवाल ने कहा कि राज्य कमेटी दिल्ली में हुए सारे घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करती है और इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करती है दूसरी और राज्य कमेटी ने एबीवीपी, बीजेपी, आरएसएस के लोगों की ओर से वामपंथियों के उपर लगाए जा रहे आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा कि यह सारे आरोप एबीवीपी की ओर से दलित छात्र रोहित वेमूला के हत्या से केंद्र सरकार की ओर से लगातार लिए जा रहे छात्र विरोधी निर्णयों से देश की जनता छात्र समुदाय का ध्यान भटकाने की कोशिश में लगाए जा रहे हैं
इसी मामले को आधार बनाकर वीरवार को देहरादून में एबीवीपी, बीजेपी आरएसएस कार्यकर्ताओं की ओर से एसएफआई कार्यालय पर हमला किया गया है। राज्य कमेटी ने मांग की कि जेएनएनयू मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की जाए देहरादून कार्यालय में किए गए हमले में मौजूद लोगों को गिरफ्तार किया जाए।
डीसी ऑफिस के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एसएफआई कार्यकर्ता।