पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया हो सकते हैं दीक्षांत समारोह के मुख्यतिथि

चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया हो सकते हैं दीक्षांत समारोह के मुख्यतिथि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | एचपीयूनिवर्सिटी में इस बार होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्यतिथि चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया तीरथ सिंह ठाकुर हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि विवि प्रशासन चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया को समारोह के मुख्यतिथि के रूप में आमंत्रित करने जा रहा है। हालांकि, इस पर तभी फाइनल मुहर लगेगी, जब चीफ जस्टिस की ओर से किसी तरह का सकारात्मक जवाब आएगा। विवि प्रशासन की ओर से चीफ जस्टिस को बुलाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ऐसे में यदि प्रशासन चीफ जस्टिस आफ इंडिया को बुलाने में सफल हो जाते है, तो विवि की साख में एक बार फिर बढ़ोतरी हाेगी। इससे पहले यहां राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, तिब्बती धर्मगुरू दलाईलामा भी समारोह के मुख्यतिथि रह चुके हैं। अभी दीक्षांत समाराेह की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। बीते वर्ष नौ जून को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था।

खबरें और भी हैं...