होटलों में कर्मचारियों का नहीं काटा जा रहा पीएफ: यूनियन
शिमला | हिमाचलहोटल मजदूर लाल झंडा यूनियन संबंधित सीटू का एक प्रतिनिधिमंडल पीएफ विभाग में कमिश्नर एसके जोशी से समस्याओं को लेकर मिला। उन्हें बताया गया कि कई होटलों में पिछले काफी समय से पीएफ जमा नहीं करवाया गया है, साथ ही भविष्य निधि का बकाया राशि भी जमा नहीं करवाई गई। यूनियन के महासचिव विनोद विरसांटा ने बताया कि ऐसे होटल जहां पीएफ जमा नहीं करवाया जाता है, ऐसे प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कमिश्नर ने यूनियन को आश्वासन दिया कि जल्दी ही पीएफ से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। होटल यूनियन ने कहा कि अगल शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वेें होटल प्रबंधक पीएफ के अधिकारियों का घेराव करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में किशोरी ढटवालिया, पूर्णचंद, जगदीश, विक्रम शर्मा, बालक राम, पवन शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।