पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिज पर उमंग का रक्तदान शिविर कल सियाचिन शहीदों को देंगे श्रद्वाजंलि

रिज पर उमंग का रक्तदान शिविर कल सियाचिन शहीदों को देंगे श्रद्वाजंलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | सियाचिनमें शहीद हुए लांसनायक हनुमनथप्पा एवं 9 अन्य शहीदों को उमंग फाउंडेशन रक्तदान के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। शहीदों की पुण्य स्मृति में 14 फरवरी को रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उमंग फाउंडेशन के महासचिव यशवंत राय ने बताया कि सियाचिन में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए लांसनायक हनुमनथप्पा एवं नौ अन्य सैनिकों को रक्तदान शिविर में श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीदों की याद में हो रहे रक्तदान शिविर का उद्देश्य अपने वीर सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाना भी है। कमला नेहरू अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम शिविर में रक्त संग्रह करेगी।

खबरें और भी हैं...