लोगों ने की सरस्वती माता की अाराधना
शिमला | बसंतपंचमी पर लोगों ने शुक्रवार को सरस्वती की पूजा अर्चना की। इस मौके पर लोगों को सरस्वती माता की अराधना के साथ ही पीली चीजों का दान किया। शहर के श्री राम मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की। इस दिन नौनिहालों ने भी विद्या का शुभारंभ पंडितों से करवाया। पंडितों ने मंदिरों में विशेष अर्चना करवाकर बच्चों को अक्षर ज्ञान का शुभारंभ करवाया।