टुटू क्षेत्र से लिए भरे सैंपलों की रिपोर्ट सार्वजनिक करे प्रशासन
शिमला | विकाससमिति टुटू ने शिमला शहर में बढ़ती पीलिया की बीमारी को देखते हुए जिला प्रशासन से टुटू-ढेंडा इलाके की पीने के पानी की स्कीम की जांच करने और सैंपल भरने की मांग की थी। समिति के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने जिला प्रशासन से उक्त पानी की स्कीम की टेस्ट रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टुटू-ढेंडा इलाके को आईपीएच विभाग क्यार खड्ड से आंदड़ी उठाऊ पेयजल स्कीम से पीने के पानी की सप्लाई कर रहा है और इस स्कीम के साथ लगते नाले में समरहिल इलाके के सीवरेज टैंक का गंदा बहता है इसलिए पीलिया जैसी बीमारी की चपेट से बचने को लेकर पानी की जांच की मांग उठाई गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों शिमला के ज्यादातर इलाके पीलिया की चपेट में जाने के कारण इन दिनो क्यार खड्ड से उठाए गए पानी को पीने के लिए असमंजस की स्थिति में है। पानी की गुणवत्ता को लेकर रिपोर्ट जनता के सामने जाने से फैलाई गई भ्रांतियां पर भी लगाम लगेगी और पानी के इस्तेमाल को लेकर जो दहशत का माहौल इलाके में बना हुआ है उन्होंने जनहित में जिला प्रशासन से तुरंत इस स्कीम के भरे सैंपलों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है ताकि किसी भी प्रकार का भयानक रोग इस इलाके में फैले।