सिक्किम का दौरा तो 6 माह पहले से तय था: डिप्टी मेयर
शिमला | शिमलामें पीलिया फैलने के दौरान मेयर और पार्षदों के सिक्किम दौरे पर वीरवार को डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेयर, पार्षदों का सिक्किम दौरा पहले से तय था। इसके लिए छह माह से तैयारी चल रही थी। इसका सारा खर्चा यूरोपियन यूनियन परियोजना उठा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जो कंपनी हमें दौरे करवाती है। हम उन्हें प्रोजेक्ट नहीं देते हैं। इस टूअर में पार्षद कांता सुयाल नहीं गई हैं। शिमला के मेयर और पार्षद 6 दिन के स्टडी टूअर पर सिक्किम गए हुए हैं।