35 हजार कलाकार देंगे प्रस्तुित
विश्वविख्यात अध्यात्मिक संस्था आर्ट आफ लिविंग संस्था द्वारा दिल्ली में 11 से 13 मार्च 2016 तक श्री श्री रविशंकर जी द्वारा विश्व संस्कृति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में विश्व के 155 देशों के लगभग 35 लाख लोगों के शामिल होने के अनुमान है। इस सबसे बडे़ सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में यमुना के किनारे 1,000 एकड़ के क्षेत्र में फैले मैदान (मयुर विहार मेट्रो स्टेशन के सामने) में किया जाएगा जिसमें 7 एकड में एक विशाल मंच बनाया जा रहा है। इस विश्व संस्कृति उत्सव में विश्व के 35 हजार कलाकार एक साथ प्रस्तुतियां देकर गिनीज़ बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवायेंगे।
हिमाचलके पांच हजार अनुयायी इसमें भाग लेंगे
आर्टआफ लिविंग की प्रदेश मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा और उप मीडिया प्रभारी जीत राम पंवर ने बताया कि इस विश्व स्तरीय आयोजन में हिमाचल प्रदेश से भी 5 हजार अनुयायी जाएंगे और 1000 से अधिक लोक नर्तक लगभग 200 संगीतकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित विश्वविख्यात अध्यात्मिक संस्था आर्ट आॅफ लिविंग विश्व के 155 देशों में मानवीय सेवा कार्यों में प्रतिबद्द है तथा श्री श्री के सपने वसुधैव कुटुम्बकम के उद्देश्य जीवन को उत्सव बनाने के लिए विभिन्न योग्यताओं कौशल ख्याति प्राप्त लोगों को इस सम्मेलन के माध्यम से एक साथ एक मंच पर लाया जा रहा है जिसमें ये विश्व स्तर के नेता, शांतिदूत विख्यात गणमान्य व्यक्ति विश्व शान्ति अनेकता में एकता का संदेश देंगे। इस सम्मेलन का शुभारम्भ भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी करेंगे तथा समापन समारोह की अध्यक्षता भारत के महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी करेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से कालीबाड़ी फिगांस्क एस्टेट में नाटी अभ्यास इन दिनों किया जा रहा है।
विश्वसंस्कृति समागम 11 से 13 मार्च को
आर्टऑफ लिविंग की मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा ने कहा कि आर्ट अॉफ लिविंग का विश्व संस्कृति समागम 11 से 13 मार्च को होगा। हिमाचल के सभी जिला में तैयारियां शुरु हो गई है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वाले महिलाएं पुरुष हिस्सा ले रहे हैं। इसमें देश शोभला हमारा नाटी का अभ्यास किया जा रहा है। यह अभ्यास प्रतिदिन श्री श्री ज्ञान मंदिर फिगांस्क में एक घंटे किया जाएगा। हिमाचल से महिला पुरुष दिल्ली के लिए कार्यक्रम के आयोजन से दो दिन पहले फाइनल रिहसल के लिए जाएंगे।