खगल स्कूल में मनाई बसंत पंचमी
शिमला | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में शुक्रवार को बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों अध्यापकों ने एकत्रित होकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। उन्होंने मां सरस्वती से अच्छी शिक्षा अच्छे इंसान बनने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य हरदेव सिंह ने बच्चों को बसंत पंचमी के त्यौहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।