दो नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में आएगी तेजी
प्रदेशके दो नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास कार्य में अब और तेजी लाई जाएगी। राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों के विकास कार्य के लिए अपने शेयर का 16.38 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। यह दो नए औद्योगिक क्षेत्र ऊना जिले के पंडोगा और कांगड़ा जिले के कंदरोड़ी है जहां पर औद्योगिक परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे है राज्य सरकार ने अपने शेयर का 40 प्रतिशत की दूसरी किश्त, जो 16.38 करोड़ रुपये बनती है, जारी कर दी है। सरकार द्वारा जारी बजट में से पंडोगा औद्योगिक परियोजना के लिए 9.58 करोड़ रुपये और कंदरोड़ी परियोजना के लिए 6.80 करोड़ रुपये की राशि इन औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने के लिए खर्च की जाएगी। यह पैसा राज्य औद्योगिक विकास निगम को जारी किया गया हैं।