पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एचपीयू में स्टूडेंट्स को मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा, वाई फाई पर काम शुरू

एचपीयू में स्टूडेंट्स को मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा, वाई फाई पर काम शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचपीयूनिवर्सिटी में अब छात्रों को हाई स्पीड की इंटरनेट सुविधा मिलेगी। इसके लिए विवि प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कैंपस में वाई फाई सुविधा को शुरू करने के लिए विवि प्रशासन पिछले काफी समय से प्रयास कर रहा है, ऐसे में जब नैक की टीम विवि कैंपस का दौरा करने वाली है, अब इसे लगाने का काम शुरू कर रहा है।

विश्वविद्यालय में परिसर सहित हॉस्टलों को इस सुविधा से जोड़ा जाना है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में नैक की टीम के निरीक्षण पर आने से पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन परिसर को वाई-फाई की सुविधा से लैस कर देगा। इतना ही नहीं विवि प्रशासन विवि के हर विभाग, हॉस्टल, लाइब्रेरी को इससे जोड़ेगा। पिछले काफी समय से वाई फाई काे लगाने के लिए छात्र इसकी मांग प्रशासन से उठा रहे हैं। इसके बावजूद विवि में कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।

शोधकार्य में मिलेगी मदद

वाईफाई की सुविधा मिलने से छात्रों को फायदा यह होगा कि उन्हें साइबर कैफे पर निर्भर नहीं रहना पडे़गा। छात्रों को अपने शोध कार्य में सबसे अधिक मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय में वर्तमान समय में छात्रों को वाई फाई की सुविधा मिलने से उन्हें हाई स्पीड इंटरनेट के लिए साइबर कैफे पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन जब यह सुविधा विवि के छात्रों को मिलेगी, तो छात्र इसका लाभ परिसर, विभागों और हॉस्टल में उठा सकेंगे।

पिछले दो वर्ष से लटका है प्रोजेक्ट

विविमें फ्री वाई फाई लगाने को लेकर पिछले दो वर्षों से प्रक्रिया चली हुई है, लेकिन अब इस पर काम शुरू हुआ है। प्रशासन का कहना है कि किसी कारणवश काम को शुरू नहीं किया जा सका था। अब छात्रों को इसकी सुविधा मिलेगी। सरकार की आेर से विवि प्रशासन को इस प्रोजेक्ट को लगाने के लिए मदद दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...