पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्ल्ड कप फाइनल: शिमला के मयंक ने वेस्टइंडीज को फिरकी पर नचाया

वर्ल्ड कप फाइनल: शिमला के मयंक ने वेस्टइंडीज को फिरकी पर नचाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3/25

मयंक डागर : एकपरिचय

सात वर्ष से खेल रहे एसडीसीए की ओर से

मयंकसात वर्षों से जिला शिमला क्रिकेट एसोसिएशन की टीम से खेल रहे हैं। मयंक छठी 10वीं तक बिशप काॅटन स्कूल में पढ़े। 11वीं में इनका दाखिला लॉरेट पब्लिक स्कूल भराड़ी में हुआ। अब वे यहां 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। एसडीसीए टीम में वह बतौर ऑल राउंडर खेलते हैं।

तेंदुलकर के 10 नंबर वाली जर्सी

सचिनतेंदुलकर 10 नंबर की जर्सी में मैदान में दिखते थे। इसी तरह अंडर 19 टीम के खिलाड़ी मयंक डागर को भी 10 नंबर की जर्सी पहनते हैं।

बेटे के प्रदर्शन से खुश हूं: जितेंद्र डागर

बेटेने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। दुख है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने से चूक गई। मयंक हमेशा चाहता है कि वह सौ फीसदी परफॉर्मेंस दे। चाहता हंू वह टीम इंडिया के सीनियर वर्ग में खेले। जितेंद्रडागर, मयंक के पिता पेशे से कॉन्ट्रेक्टर

उम्मीद है आगे भी प्रदर्शन बहेतर रहेगा

मयंकने एचपीसीए और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हमें उम्मीद है मयंक डोगर का प्रदर्शन आगे भी बेहतर रहेगा। सुरेंद्रठाकुर, अध्यक्ष, शिमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन

बल्लेबाज को आउट करने के बाद खुशी मनाते मयंक और साथी खिलाड़ी।

जन्म स्थान:

दिल्ली

बॉलिंग:

लेफ्टहैंड ऑर्थोडॉक्स स्पिनर

बैटिंग: राइटहैंड बैट्समैन

पसंदीदाबॉलर: डेनियलविटोरी

पसंदीदाबैट्समैन: वीरेंद्रसहवाग

जोेगेंद्र शर्म | शिमला

बांग्लादेशकेढाका में हुए आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में भले ही टीम इंडिया हार गई हो, लेकिन लालपानी अकेडमी और एसडीसीए टीम के खिलाड़ी मयंक डागर का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। शिमला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने मात्र 25 रन देकर वेस्टइंडीज के तीन विकेट झटके। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए आठ रनों का योगदान दिया। बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर मयंक ने पूरे मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को बांधकर रखा। टीम इंडिया की ओर से बनाए 145 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। मयंक डागर जैसे ही गेंदबाजी करने उतरे, रनों पर अंकुश लग गया। मयंक ने 23वें ओवर की अंतिम गेंद पर वेस्टइंडीज के कप्तान श्रीमन हेटमेयर को 23 रनों के निजी स्कोर पर अरमान जाफर के हाथों कैच करवाया।। इसके बाद मयंक वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर हावी हाे गए। 27वें ओवर की पहली गेंद पर शमर स्प्रिंगर को मात्र 3 रन पर आउट किया। 29वें ओवर की अंतिम गेंद पर जैद गुली को काॅट एंड बॉल आउट किया।

खबरें और भी हैं...