लोकमित्र केंद्र में मिलेंगे बर्थ, डेथ सर्टिफिकेट
जन्ममृत्यु का सर्टिफिकेट या विवाह पंजीकरण के लिए अब आपको सरकार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आप अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र से कोई भी सरकारी प्रमाण पत्र आसानी से ले सकेंगे। जल्द ही प्रदेश में सभी सरकारी सेवाओं को लोकमित्र केंद्रों से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। गवर्नेंस प्रोजेक्ट के तहत सभी सेवाओं को लोकमित्र केंद्रों पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे लोगों को सरकारी कार्यालय में मिलने वाली सभी सेवाएं लोकमित्र केंद्र पर उपलब्ध होंगी। नए वित्त वर्ष में इन सेवाओं को लोकमित्र केंद्रों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि इससे पहले गवर्नेंस के तहत सात सर्विसेज ऑनलाइन की गई हैं, मगर ग्रामीण क्षेत्रों में कंप्यूटर आदि की सुविधा होने से लोगों को इसमें दिक्कतें रही हैं। ऐसे में लोकमित्र केंद्रों पर भी इस सुविधाओं के होने से लोग आसानी से कोई भी प्रमाण पत्र निकाल सकेंगे।
प्रदेश में तीन हजार से अधिक लोक मित्र केंद्र
हिमाचलमें गांव स्तर पर 2970 लोकमित्र केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 2200 केंद्रों में विभिन्न सेवाएं सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसमें बिजली, पानी के बिलों के अलावा जमाबंदी समेत कई अन्य दस्तावेज मिल रहे हैं, मगर अभी तक इन लोकमित्र केंद्रों में लोगों को जन्म मृत्यु आदि प्रमाण पत्र लेने की सुविधा नहीं है। जल्द ही अब ये सभी सुविधाएं भी लोकमित्र केंद्रों में उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे लोगों को लाभ होगा।
लोगों को ये सुविधाएं मिलेंगी
बिजलीबिल, पानी के बिल, बीएसएनएल बिल, किसी भी तरह की शिकायत, जमाबंदी की कापी, आधार कार्ड, मोबाइल फोन डीटीएच रीचार्ज, बीमा, पैनकार्ड, कंप्यूटर कोर्स, रेलवे हवाई सेवा टिकट बुकिंग, जन्म, मृत्यु, डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मनरेगा भुगतान, बैंक खाता खोलना, छात्रवृत्ति अन्य सुविधाएं लोकमित्र केंद्रों में मिलेंगी। इससे पहले लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे।
बैठकों का दौर शुरू
इनसुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए उपायुक्त कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। गत सप्ताह शिमला उपायुक्त कार्यालय में सभी एडीएम के साथ बैठक हुई। इसमें लो मित्र केंद्रों के प्रभारी भी मौजूद रहे। सभी एसडीएम को आदेश दिए गए कि वह जल्द से जल्द पूरे रिकार्ड को ऑनलाइन करें ताकि इसे गवर्नेंस के तहत लोकमित्र केंद्रों से जोड़ा जाए। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा। आगामी वित्त वर्ष से ये सभी सुविधाएं लोकमित्र केंद्रों में मिलना शुरू हो जाएंगी।
^सभी सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन करके लोक मित्र केंद्रों से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर हाल ही में बैठक आयोजित की गई है। लोकमित्र केंद्र पर इन सुविधाओं के मिलने से लोगों को खास लाभ मिलेगा तथा उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। युनूस,एडीसी शिमला