450 से ज्यादा वन रक्षकों के पद भरने की तैयारी, प्रस्ताव भेजा
शिमला | वनविभाग ने प्रदेश सरकार को 450 से ज्यादा वन रक्षकों के पद भरने का प्रस्ताव भेजा है। कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जाएगा। विभाग में वन रक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। अब विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा है। इसके लिए पहले ग्राउंड टेस्ट होगा, जिसमें पास होने वाले प्रार्थी ही लिखित परीक्षा के लिए पात्र होंगे। राज्य में वन विभाग ने ढाई हजार वन बीट बना रखी है।
-शेष पेज4 पर
वन रक्षक के लिए लड़कियां भी आवेदन कर सकेंगी। युवतियों को महज ग्राउंड टेस्ट में ही कुछ रियायत मिल सकेगी जबकि लिखित परीक्षा में कोई छूट नहीं मिलेगी। विभाग की आेर से महिलाओं के लिए अलग से कोटा निर्धारित नहीं किया जाता है। मेरिट में आने के बाद ही भर्ती किया जाता है। इन पदों को भरने के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग की आेर से इसकी भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाने हैं।