पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुंबई में रिलीज हुआ शिमला के ललित का गीत

मुंबई में रिलीज हुआ शिमला के ललित का गीत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके युवा गीतकार एवं संगीत निर्माता ललित सिंह ने मुंबई में अपना पहला गाना “धाट्टू” रिलीज किया। यह गीत पहाड़ी और अंग्रेजी भाषा के संयुक्त मिश्रण में गाया गया है। इस युवा कलाकार ने गीत को अपनी मां और अपने गृह शहर को ध्यान में रखकर लिखा है। यू ट्यूब पर डाले गए इस गीत को बहुत पसंद किया जा रहा है।

पहली बार लोगों को इस गीत के जरिए एक नई तरह का संगीत सुनने को मिल रहा है। ललित सिंह की कोशिश है कि हिमाचल की पहाड़ी संस्कृति को एक नए ढंग से पूरी दुनिया के सामने लाया जाए। पहली बार ऐसा प्रयास किया गया है जिसमें पहाड़ी म्यूजिक शैली का मेल आधुनिक लोकप्रिय धुनों के साथ यह पहाड़ी प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

प्रदेशकी संस्कृति को अच्छे से जान पाएंगे लोग

ललितसिंह का मानना है कि अगर हिमाचली गीत शैली को आधुनिक संगीत के माध्यम से लोगों के सामने लाया जाए तो केवल हिमाचल बल्कि हिमाचल के बाहर भी लोग प्रदेश की संस्कृति को अच्छे से जान पाएंगे।

खबरें और भी हैं...