श्रम श्रेणियों के लिए न्यूनतम वेतन घोषित करने पर सीटू ने जताया रोष
शिमला | सीटूने आठ नई श्रम श्रेणियों के लिए श्रम विभाग हिमाचल सरकार की ओर से न्यूनतम वेतन घोषित करने की कड़ी निंदा की है। सीटू राज्य अध्यक्ष जगत राम ने कहा कि फरवरी, 2013 में हिमाचल सरकार श्रम विभाग से नई श्रम श्रेणियां बनाने की मांग की गई थी। 2014 में इन रम श्रेणियों को बनाने के लिए लगातार 5 दिन तक श्रम विभाग पर सीटू के सैकडों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए। सितंबर, 2015 में श्रम विभाग की ओर से इन नई आठ श्रम श्रेणियों की अधिसूचना जारी कर दी। सरकार की अोर से इन नई श्रम श्रेणियों के लिए न्यूनतम वेतन आज तक तय नहीं किया गया। इससे प्रदेश में कार्यरत हजारों मजदूर न्यूनतम वेतन अन्य सुविधाओं से वंचित है।