लोन दिलाने के नाम पर ठगा दुकानदार 66 हजार की लगाई चपत
शिमला | शहरमें लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बालूगंज थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता का कहना है कि वह शोघी में एक निजी दुकान में काम करता है। यहां एक व्यक्ति ने उसे बताया कि वह उसे लोन दिला सकता है। इसको लेकर उसने उससे 66 हजार रुपए उससे ले लिए। यह पैसे एटीएम के जरिए उक्त व्यक्ति के अकाउंट में जमा करवाए। अभी तक उक्त व्यक्ति ने उसके पैसे वापस नहीं किए है।