वर्किंग प्लेस पर हुई छेड़खानी की डीसी से शिकायत कर सकेंगी महिलाएं
शिमला | वर्किंगप्लेस पर किसी भी महिला के साथ अगर किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार होता है तो वह महिला संबंधित डीसी से इसकी शिकायत कर सकती है। सरकार ने सभी डीसी को इसके लिए अधिकृत कर दिया है कि वह पीड़ित महिला की शिकायत सुन कर आवश्यक कदम उठाए। इसे लेकर सरकार ने एक्ट में इसका प्रावधान कर दिया है। इसे लेकर शुक्रवार को अधिसूचना भी जारी कर दी गई।