आधा दर्जन स्टूडेंट्स पर दर्ज हुआ रैगिंग का केस
बद्दी| बद्दीकी एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में रैगिंग का मामला सामने आया है। बरोटीवाला पुलिस थाने में बीएचएमसीटी प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स ने द्वितीय वर्ष के छात्रों पर रैगिंग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उन्हें नशे में धमकी दी और उन्हें चौथी मंजिल से कूदने के लिए भी कहा। 11 फरवरी को गार्ड रूम में उसने मारपीट की गई।
गांव टिक्कर ठियोग शिमला निवासी अभिषेक शर्मा सुशांत गुलेरिया ने बताया कि उनके साथ सीनियर्स ने बदसलूकी की। 10 फरवरी की रात पौने नौ बजे सीनियर छात्र लविश, हितेश, मुनीष और डोगरा उनके कमरे में आए। ये सभी बीएचएमसीटी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं जो नशे में थे और उनसे मारपीट की। साथ ही धमकाया भी।