पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीपीएल लिस्ट के परिवारों की होगी जांच, सीएम ने दिए आदेश

बीपीएल लिस्ट के परिवारों की होगी जांच, सीएम ने दिए आदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलमें बीपीएल सूची में शामिल परिवारों की जांच होगी। सूची में कुछ अमीर परिवारों के नाम दर्ज होने के मामले सामने आए हैं। इससे गरीब सुविधाओं से वंचित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सूची में नामांकित परिवारों से शपथपत्र लेने आैर इसकी जांच वरिष्ठ अधिकारियों से करने का कहा है। साथ ही आवास आवंटन और अन्य लाभों के लिए अमीर परिवारों को अधिमान दिया गया है।

राज्य स्तरीय राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक में आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर राजपूतों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग की समरूपता पर प्रदान करने की मांग उठी। बैठक में बोर्ड के प्रतिनिधियों ने आगामी बजट में राजपूत या ब्राह्मण समुदाय के बीपीएल परिवारों को कल्याणकारी एवं आवासीय योजनाओं के तहत लाने की मांग की। सीएम ने कहा कि इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष रखेंगे। -शेष पेज05 पर

सीएम ने कांगड़ा जिले के तलवाड़ा में महाराणा प्रताप की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाने और योद्धा की नई मूर्ति का निर्माण कराने का निर्देश दिया। सीएम ने ठोडा खेल को मान्यता देने और इसके संरक्षण के भी निर्देश दिए। बैठक में डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, सोहन लाल, राम लाल ठाकुर, आशा कुमारी और अनिरूद्ध सिंह भी मौजूद रहे।

बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग की तर्ज पर राजपूत समुदाय के कल्याण के लिए विशेष आयोग के गठन के मामले पर विचार करने का भी निर्णय लिया गया। समुदाय के प्रतिनिधियों ने वर्तमान अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन करने या मामले को केंद्र सरकार के साथ उठाने की मांग की।

राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक में मौजूद हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अन्य।

खबरें और भी हैं...