पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Accuset Got 12 Dayes Police Remand In The Case Of Illegal Cutting Of Trees

एल्हमी अवैध कटान मामले में कई पर गिरी गाज, 12 दिन की रिमांड पर आरोपी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मशाला. जिला चंबा के एल्हमी वन परिक्षेत्र में हुए अवैध कटान के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार वन विभाग व निगम के 12 अधिकारियों को भरमौर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वन निगम के एरिया मैनेजर ओमराज, राजेंद्र कौल, तिलकराज, हंसराज, वकील राम, राजेंद्र, पुरुषोत्तम, हंसराज, देशराज, बलदेव प्रसाद, गहरा राम व निधिया राम कुमार शामिल हैं।
12 दिन की रिमांड पर गए आरोपी
तीन दिन के रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किए गए 12 आरोपियों को पुन: रिमांड पर देने की याचिका पुलिस ने की। न्यायालय ने याचिका को स्वीकृत करते हुए सभी आरोपियों को 12 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए। अब इन आरोपियों को 22 फरवरी को न्यायलय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पूछताछ से जुटाए साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
2014 में हुआ अवैध कटान
एल्हमी वन परिक्षेत्र में वर्ष 2014 में हुए अवैध कटान मामले में पुलिस अब तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जनवरी 2015 में अवैध कटान में संलिप्त चार लेबर ठेकेदारों सहित आठ वन विभाग और निगम के अधिकारी व कर्मचारी संलिप्त थे। वन विभाग व निगम के संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाते हुए विभाग व निगम ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सस्पेंड करने की संतुति उच्चाधिकारियों से की है।
DSP ने क्या कहा ?
क्वार्टर चंबा के DSP हेड वीर बहादुर सिंह ने कहा है कि अवैध कटान मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायलय ने 12 दिनों के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
,
खबरें और भी हैं...