पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीलिया पर लोगों को सतर्क रहने के लिए डीसी बोले, स्टूडेंट्स स्कूलों में उबाल कर लाएं पा

पीलिया पर लोगों को सतर्क रहने के लिए डीसी बोले, स्टूडेंट्स स्कूलों में उबाल कर लाएं पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला. उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने शिमला नगर में सभी लोगों से अपने घरों में स्थापित पानी भंडारण टंकियों को साफ करवाने का आग्रह किया है। वह शुक्रवार को अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से पीलिया रोग की रोकथाम के बारे में आयोजित संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को उबला हुआ शुद्ध पानी ही पीने के प्रयोग में लाना चाहिए। प्रशासन की ओर से पीलिया रोग की रोकथाम के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि शिमला नगर के हर घर को शुद्ध पेयजल की ही आपूर्ति की जाए।
ढाबा मालिक उबला पानी दें

उन्होंने होटल, ढाबा व हलवाई यूनियन के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह अपने ग्राहकों को उबला हुआ पानी ही पीने के लिए दें तथा अन्य कार्यों के लिए भी शुद्ध पानी का प्रयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने उप मंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी को 10-10 स्कूलों में व्यक्तिगत रूप से जाकर पानी की टंकियों की जांच करवाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वहां स्थापित पानी की टंकियां पूरी तरह से साफ की जाएं तथा बच्चों को शुद्ध पानी प्रदान किया जाए। उन्होंने स्कूली बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया कि वह घर से उबला हुए पानी को ठंडा कर बोतलों में भरकर पीने के लिए लाएं।
बैठक में आयुक्त नगर निगम शिमला पंकज राय ने कहा कि 12 फरवरी सायं 3 बजे तक उन्होंने शिमला नगर में पीलिया रोग से प्रभावित सभी वार्डों का दौरा किया और 6 स्कूलों व 35 घरों में व्यक्तिगत रूप से जाकर वहां स्थापित पानी भंडारण टंकियों के बारे में जानकारी ली, जिनमें से 30 घरों में लोगों ने पानी की टंकियां साफ करवाई गई।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डीके रत्न, उप मंडलाधिकारी ज्ञान सागर नेगी, हेमिस नेगी, शिमला होटल व रेस्तरांं संघ के सचिव अश्वनी सूद, टूरिज्म इंडस्ट्री वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंदर सेठ, हलवाई, ढाबा, चाय चाट यूनियन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अन्य संघों के प्रतिनिधि धर्मपाल, जितेंद्र मोहन दत्ता, अश्वनी शर्मा, विजेंद्र शर्मा और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पीलिया के लिए विधायक भी हैं जिम्मेवार : हिलोपा

हिलोपा के शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता देशबंधु सूद व शिमला शहर के अध्यक्ष कमल शर्मा, रमन सूद, मानव शर्मा, हरीश गुलेरिया, रोहित कंवर, दीपक मांटा, परमार सिंह ठाकुर, भरत भूषण, संजय कुमार ने शिमला के विधायक की निंदा करते हुए उनके उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने आईपीएच, एमसी और प्रदेश की सरकार को पीलिया के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
देशबंधु सूद ने कहा है कि विधायक यह कैसे भूल सकते हैं कि वह वर्तमान ही नहीं पिछली सरकार के समय में भी विधायक थे व जन प्रतिनिधी होने के कारण उनका दायित्व भी उतना ही है जितना कि उनके द्वारा लगाए गए विभागों का।
उन्होंने कहा कि शिमला विधायक पिछले 8 वर्षों से कहां थे व उन्होंने मल्याणा ट्रीटमेंट के विषय में क्यों नहीं आवाज उठाई व क्यों शिमला शहर को मिल रहे पानी की चिंता की जबकि वे खुद शहर के निवासी भी हैं। उन्होंने कहा कि हिलोपा शुरू से ही कह रही है कि पीलिया के लिए शिमला के विधायक भी उतने ही दोषी है जितने की अन्य विभाग व संस्थाएं हैं।
खबरें और भी हैं...