शिमला. फरवरी माह में दूसरी बार हुई बर्फबारी से जहां बागवान बाग बाग हुए हैं, वहीं पर्यटकों के लिए भी बर्फ खुशी की सौगात लेकर आई है। शनिवार को सुबह से ही बर्फबारी होती रही, जिसके चलते बाहरी राज्य से सैकड़ों की संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे।
कुफरी, फागू में तीन घंटे ठप रहा यातायात
बर्फबारी के कारण जहां शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त रही, वहीं कुफरी और फागू में सुबह के समय करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। शाम के समय ही ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सका। इसके साथ ही कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और चौपाल में यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। शनिवार सुबह रोहडू रूट पर एचआरटीसी की बस भेजी गई, लेकिन इसके बाद बसों को इस रूट पर नहीं भेजा गया।
बागवानों की चांदी
बर्फबारी से बागवानों को भी काफी लाभ हुआ है। ऐसे में अब चिलिंग ऑवर पूरे होने की उम्मीद है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां चिलिंग ऑवर लगभग पूरे हो गए हैं, वहीं लोअर बेल्ट में अभी और नमी की जरूरत है। ऐसे में फरवरी माह के अंत में यदि एक बार और हिमपात होता है तो चिलिंग ऑवर पूरे हो जाएंगे। बगीचों में 1200 से लेकर 1800 घंटे चिलिंग ऑवर की जरूरत होती है। इसी तरह किसानों को भी इस बर्फबारी से लाभ होगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज