शिमला. हिमाचल में बर्फबारी का टूरिस्ट जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन चार दिनों में प्रदेश का मौसम काफी खराब हो सकता है। जिससे टूरिस्टों की मस्ती रूक सकती है। हिमाचल में पश्चिमी हवाओं की एंट्री से भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग की क्या है हिदायत....
- मौसम का रूख देखकर लोगों को घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
- टूरिस्टों को भी भारी बर्फबारी होने पर सावधान रहने को कहा गया है।
- पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।
भारी बर्फबारी की क्या है वजह ?
-इस साल सर्दी के मौसम में पहली बार इतनी तेज गती से पश्चिमी हवाओं का प्रदेश में एंट्री हुआ है।
-सुबह से शाम तक के तापमान में काफी परिवर्तन देखा जा रहा है।
- शाम होते-होते आसमान बादलों से घिरने लगा है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज