आनी. कुल्लू जिला के आनी खंड की तलुणा पंचायत के कोपटू गांव के युवा श्रीकांत की कहानी बहुत ही अजीब है। वो माडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहता था और वह इसमें जीजान से लगा हुआ था। इसे पूरा करने के लिये श्रीकांत ने दिल्ली और मुम्बई तक रैम्प माॅडलिंग भी कर चुका था।
सेब के पौधों की ग्रोथ ना के बराबर थी
लेकिन किन्हीं परिस्थितियों के चलते उसे अपने घर कोपटु वापिस आना पड़ा। रूट बोरर ( सेब के पौधों की जड़ड़ में छेद ) का अटैक रास्ता रोक रहा था। सेब के पौधों की ग्रोथ ना के बराबर थी। इसी दौरान वो कुमारसैन के पास जाबली गांव के जगदीप नामक एक फल एवं सब्जी विक्रेता एवं कमीशन एजेंट से मिला।
खेतों का दौरा किया
जिसने उसे नौणी विश्वविद्यालय के डा. भूपेश गुप्ता का फोन दिया,जो कि एक विस्तार विशेषज्ञ हैं। उन्होंनें श्रीकांत को मई के महीने में मल्चिंग की सलाह दी। उसके बाद डा भूपेश ने श्रीकांत के खेतों का दौरा किया । साथ ही उसे मंडी जिला के छियोरा गांव के राजेश ठाकुर,जो हमेशा नौजवानों की मदद करने को तैयार रहते हैं,से मिलवाया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें श्रीकांत को कैसे मिली प्रेरणा