पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोटेश्वर मंदिर के स्टोर से पीतल के बर्तन चोरी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला. गांव के देवता कोटेश्वर के मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर पीतल के बर्तन उड़ा लिए। धार्मिक कार्य के दौरान खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ये बर्तन मंदिर के स्टोर में रखे थे। हालांकि, देवता की मूर्तियां व अन्य सामान सेफ है। स्टोर रूप देवता मंदिर में निचले धरातल पर है, जबकि देवता की मूर्तियां इससे ऊपर की मंजिल पर थी।
दरवाजा खुलने पर चोरी का खुलासा
स्टोर से बर्तन कब चुराए गए, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है। लोगों को चोरी के बारे में शुक्रवार को उस वक्त पता चला, जब किसी ने स्टोर का दरवाजा खुला देखा। मंदिर कमेटी की ओर से शनिवार को जताेग पुलिस चौकी में घटना की जानकारी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
बहरहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और जल्द से जल्द मामले की असलियत लोगों के सामने आने की उम्मीद है। एसपी डीडल्ब्यू नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। जल्द ही आरोपियों काे पकड़ लिया जाएगा।
मंदिर तक नहीं है सड़क
जांच में यह बड़ा सवाल: पुलिस का कहना है कि देवता का मंदिर गांव के बीचोंबीच स्थित है, बावजूद इसके मंदिर से स्टोर रूम से सामान चोरी हो गया। चोरी की घटना में किसी स्थानीय का ही हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। मंदिर तक सड़क भी नहीं है। चोर बड़े-बड़े बर्तन जब उठाकर ले गए, तो किसी को इसके बारे में पता क्यों नहीं चल पाया, जबकि भारी बर्तन मुख्य सड़क तक पहुंचाने में चोरों को काफी वक्त लगा होगा।
खबरें और भी हैं...