मंडी| पंडोह में एनसीसी जूनियर डिविजन कैडेट्स के लिए टू एचपी बटालियन की ओर से आयोजित एटीसी कैंप में मंगलवार को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए। जिसमें कैडेट्स को वैपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, ग्रुप डिस्कशन, क्विज, गेम्स व सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास करवाया गया। कैंप के डायरेक्टर टू एचपी बटालियन के कर्नल पीयूष अग्रवाल ने बताया कि कैंप के दौरान कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियों से प्रशिक्षित किया जाता है।