पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्ल्ड टी 20 कप के लिए अमतर में 3 प्रैक्टिस मैच खेलेगी ओमान की टीम

वर्ल्ड टी-20 कप के लिए अमतर में 3 प्रैक्टिस मैच खेलेगी ओमान की टीम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर. टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में पहली बार क्वालीफाई करने वाली ओमान की इंटरनेशनल टीम हमीरपुर जिला के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार से तीन प्रैक्टिस मैच खेलेगी। टीम के 13,14 और 15 फरवरी को हिमाचल की टीम के साथ मैच होंगे। इन मैचों को लेकर हिमाचल की सीनियर टीम के खिलाड़ी भी खासे उत्साहित हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम अमतर में इन प्रैक्टिस मैचों को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ओमान की टीम शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचेगी। बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ओमान टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह बड़ी टीमों के बीच बनाई है। उनके प्रदर्शन पर खास तौर पर सबकी नजर रहेगी।
ओमान टीम की अगुवाई कैप्टन सुल्तान अहमद कर रहे हैं। हिमाचल की टीम भी बेहतर फार्म में है। हाल ही में रणजी मैचों में उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब उसे इंटरनेशनल टीम के साथ प्रैक्टिस का मौका मिला है।
टी-20 वर्ल्ड कप में ओमान और बांगलादेश की टीमों के बीच पहला मैच आगामी 9 मार्च को धर्मशाला स्टेडियम में है। दोनों टीमें यहां अपने बेहतर प्रदर्शन पर जोर लगाएंगी। हिमाचल में क्रिकेट प्रेमियों को भी मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। दोनों का पहले राउंड का लीग मैच होगा।

अमतर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम खेलेगी प्रेक्टिस मैच
एचपीसीए के अमतर स्टेडियम में पहली बार कोई विदेशी इंटरनेशनल टीम तीन प्रैक्टिस मैच खेलने जा रही है। इस शुरुआत से स्टेडियम और जिले को क्रिकेट मानचित्र पर एक नई पहचान भी मिलेगी। स्टेडियम में अब तक कई रणजी मैच हो चुके हैं।
भारतीय टीम के कई खिलाड़ी जिसमें वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, संदीप कुमार, प्रवीण कुमार इस स्टेडियम में पिछले साल कई मैच खेल चुके हैं। हिमाचल की टीम से भारतीय टीम के साथ रहे ऋषि धवन भी प्रेक्टिस मैच खेलते नजर आएंगे।
रोजाना धर्मशाला से अप-डाउन करेगी ओमान टीम

ओमान की 15 सदस्यीय टीम रोजाना धर्मशाला से अमतर आकर प्रैक्टिस मैच खेलेगी। टीम डेली 140 किलोमीटर अप-डाउन करेगी। टीम के रहने का इंतजाम धर्मशाला में ही आयोजन समिति द्वारा किया गया है।

- ओमान की टीम अमतर में तीन प्रैक्टिस मैच हिमाचल की टीम के साथ खेलेगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली बार कोई इंटरनेशनल टीम स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच खेलगी। - अनिल भाटिया, सचिव हमीरपुर क्रिकेट संघ
खबरें और भी हैं...